पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह के विजेता सम्मानित

सड़क सुरक्षा सप्ताह के विजेता सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क सुरक्षा सप्ताह के विजेता सम्मानित

गुड़गांव | शनिवारको राजकीय महाविद्यालय सेक्टर नौ में सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा जागररूकता क्लब के नोडल ऑफिसर कैप्टन राजकुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि कॉलेज प्रिंसिपल डा. सुषमा चौधरी विशिष्ट अतिथि डा. एसपी गौड़ एवं डा. राजेश शर्मा ने 45 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। डा. सुषमा चौधरी ने विजेताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। इस अवसर पर डा. वीरेंद्र शर्मा, डा. मीनू शर्मा, डा. मीनाक्षी दलाल, डा. अनुपमा बत्तरा, डा. एमएल गुप्ता, डा. अंजना ग्रोवर, प्रो. नीलम सैनी, डा. गोविंद प्रो. सुमन संधु ने भी विजेताओं को आशीर्वाद देकर समारोह की शोभा बढ़ाई।