पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत सप्ताह शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत सप्ताह शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत सप्ताह शुरू

गुड़गांव | खांडसागांव में ग्रामीणों द्वारा श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमय कथा सप्ताह का आयोजन किया गया। शनिवार को महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर इसकी शुरुआत की। पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कथा वाचक पंडित पवन भारद्वाज वृंदावन वाले भक्तजनों को भागवत कथा सुनाएंगे। कथा का आयोजन 19 सितंबर तक होगा। 20 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। ग्रामीण विजय पाल यादव, राकेश राघव, मुकेश चौहान, रोशन यादव, जंगपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, मास्टर कृष्ण चौहान, ओमपाल सिंह, प्रदीप इसी तैयारी में लगे हैं। सेक्टर-4 में श्रीमद भागवत कथा आज से: इसी तरह से सेक्टर 4 स्थित वैश्य धर्मशाला में ब्रज रस गौ सेवा समिति द्वारा श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ रविवार से होगा। यह कथा 21 सितंबर तक चलेगी। इसमें मुख्य कथा वाचक पंडित मनमोहन ब्रजवासी होंगे। रविवार को प्रात: भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 21 सितंबर को हवन भंडारे के साथ ही कार्यक्रम संपन्न होगा।