पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुड़गांव से सिटीजन काउंसिल ने भी उतारा अपना प्रत्याशी

गुड़गांव से सिटीजन काउंसिल ने भी उतारा अपना प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव से सिटीजन काउंसिल ने भी उतारा अपना प्रत्याशी

गुड़गांव | आरडब्ल्यूएसंगठनों से जुड़े एक प्रतिनिधि ने भी गुड़गांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वे गुड़गांव का योजनागत आधार पर विकास को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं। रविवार को एक पत्रकारवार्ता में सिटीजंस काउंसिल के प्रधान आरएस राठी ने पंचायती उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। पत्रकारवार्ता से पहले सेक्टरों, कॉलोनियों कुछ सामाजिक संगठनों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने एक बैठक कर राठी को सर्वसम्मति से अपना उम्मीदवार घोषित किया। बैठक में कई राजनीतिक पार्टियों के लोग भी शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी की एक्स-सर्विसमैन सेल के प्रदेश अध्यक्ष और टोल हटाओ संघर्ष समिति के चेयरमेन कर्नल कंवर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में टोल हटाओ समिति के महासचिव अतर सिंह सिन्धु, नेशनल जनहित कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जाफरा के उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव सहित आरडब्लूए, सेक्टरों एवं कॉलोनियों के प्रधान सामाजिक संगठनों से जुडे लोग उपस्थित रहे।