पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 500 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

शिविर में 500 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव |आर्य बालकल्याण केंद्र आर्य समाज भीमनगर की ओर से रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 बच्चों की विशेषज्ञों ने जांच की। केंद्र के प्रधान अशोक आर्य ने बताया कि इस शिविर में 40 डॉक्टरों ने रोगियों की जांच की और केन्द्र की ओर से रोगियों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। पिछले 26 वर्षों से आर्य बाल कल्याण केंद्र में प्रति सप्ताह सेवा कार्य किया जाता है। रविवार को दवाई निर्माता कंपनी सिपला की ओर से ड्राइंग कंपीटीशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें 150 बच्चों ने भाग लिया।

गुड़गांव. आर्य बाल कल्याण केन्द्र द्वारा भीम नगर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर पेटिंग कम्पीटिशन में बच्चे द्वारा बनाई पेटिंग देखते आयोजक।