- Hindi News
- झूठे वायदों से गुमराह कर रहे भाजपा इनेलो नेता: हुड्डा
झूठे वायदों से गुमराह कर रहे भाजपा-इनेलो नेता: हुड्डा
भास्कर न्यूज | नूंह/गुड़गांव
प्रदेशमें 1999 से 2005 तक इनेलो भाजपा की सरकार रही थी, दोनों ही दल अब प्रदेश की जनता को झूठे वायदे कर गुमराह करने में लगे हैं। यह आरोप गुरुवार को नूंह अनाजमंडी में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए लगाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेवात में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया और दावा किया कि कांग्रेस तीसरी बार प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
अशोक तंवर की नाराजगी के बारे में सीएम ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस अवसर पर परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने भी लोगों को संबोधित किया। कांग्रेस के नूंह से प्रत्याशी बनाए गए आफताब अहमद ने अपने आवास से नूंह शहर के मुख्य बाजार होते हुए अनाज मंडी तक शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में उन्होंने अपना पर्चा दाखिल कर दिया। इसके उपरांत सीएम हेलिकाप्टर से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद शादी लाल बतरा, राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर विरेंद्र सिंह, राहुल राव, सुक्खन लाल, सनाउल्ला, पूर्व तहसीलदार यादराम, केएल शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे।
गुड़गांव-नूंह. अनाजमंडी में आयोजित जनसभा में मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा।