- Hindi News
- छात्राओं के पास बनाने में जुटे रोडवेज कर्मी
छात्राओं के पास बनाने में जुटे रोडवेज कर्मी
छुट्टी के दिन बनाए डेढ़ हजार से अधिक बस पास
भास्करन्यूज | गुड़गांव
प्रदेशके मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दिसंबर 2013 में कॉलेज स्कूल छात्राओं को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा देने की घोषणा की थी। लेकिन आधा सत्र बीत जाने के बाद भी अधिकतर छात्राओं को बस पास नहीं मिल पाए थे। लेकिन अब रोडवेज के गुड़गांव डिपो में बस पास बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। गुरुवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद डेढ़ हजार से अधिक बस पास बनाए गए।
हरियाणा रोडवेज के गुड़गांव डिपो के महाप्रबंधक रोहित यादव ने कॉलेजों की मांग पर गुरुवार को चार कर्मचारियों की बस पास बनाने के लिए ड्यूटी लगाई। गुरुवार को सबसे अधिक बस पास गर्ल्स कॉलेज गुड़गांव की छात्राओं के बनाए गए। इसके अलावा आईटीआई सोहना, बीएम कॉलेज फर्रुखनगर, डब्ल्यूआईटीएम कॉलेज, सेक्टर-नौ कॉलेज की छात्राओं के भी पास बनाए गए।
कर्मचारियोंकी कमी के कारण नहीं बन पाए थे पास
रोडवेजमें बस पास बनाने के लिए केवल दो कर्मचारी लगाए गए थे। ये दो कर्मचारी ही कम्प्यूटर पर डाटा टाइप करते और आवेदन भी इन्हीं को लेने पड़ते थे। ऐसे में अधिकतर छात्राओं के बस पास नहीं बन पाए थे और छात्राओं को किराया देकर ही कॉलेज पहुंचना पड़ता था।
गुड़गांव. रोडवेज कार्यशाला में छात्राओं के पास बनाते हुए कर्मचारी।