- Hindi News
- पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता में कविता ने मारी बाजी
पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता में कविता ने मारी बाजी
गुड़गांव | हरियाणाकला संगम पर्यावरण वन मंत्रालय की ओर से बादशाहपुर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता में कविता ने पहला स्थान, दूसरा स्थान तरुणा ने प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्राध्यापिका विनीता कैलाश ने जैव विविधता संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। कला अध्यापिका वर्षा ने अपनी देख-रेख में छात्राओं को प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य अंजू पारुथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देते हुए शपथ दिलाई कि वे जीवन पर्यंत पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण में हमेशा अपना योगदान देते रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।