- Hindi News
- भास्कर न्यूज. गुड़गांव. हीवोअपार्टमेंट में डांडिया नृत्य की धूम रही।
भास्कर न्यूज. गुड़गांव. हीवोअपार्टमेंट में डांडिया नृत्य की धूम रही।
भास्कर न्यूज. गुड़गांव. हीवोअपार्टमेंट में डांडिया नृत्य की धूम रही। सोसाइटी की महिलाओं ने नवरात्र दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियों महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने गुजराती राजस्थानी परिधान पहन रखे थे। इस दौरान सभी का उत्साह देखते बन रहा था। इसके पूर्व बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पर्यावरण सफाई अभियान पर आधारित पेंटिंग की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पी पटनायक, रेखा तिवारी, शिम्मी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, मीनू, रिया, सरिता मोनिका का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष एसके शर्मा, सचिव रविन्द्र भारद्वाज, पंकज, विवेकानंद तिवारी आदि ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
डांडिया नृत्य की रही धूम
गुड़गांव. सेक्टर-15 पार्ट-1 स्थित हीवो अपार्टमेंट में रविवार रात डांडिया खेलतीं युवती महिलाएं।