पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो पलटने से मॉल कर्मी की मौत, दो घायल

ऑटो पलटने से मॉल कर्मी की मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | फर्रुखनगरथाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ऑटो पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शेषपेज 15 पर

जांचअधिकारी एएसआई हरमेश चंद ने बताया कि रात के समय कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि धनवापुर गांव के पास बजीरपुर रोड पर एक ऑटो रिक्शा पलट गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में तीन व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी नंदकिशोर के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर वजीरपुर रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में नौकरी करता था और घटना वाले दिन वह ऑटो में बैठकर वापस अपने घर रहा था।