पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी वोट मामले में कोर्ट में पेश हुए पूर्व राज्यमंत्री

फर्जी वोट मामले में कोर्ट में पेश हुए पूर्व राज्यमंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | फर्जीवोट मामले में प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया शुक्रवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक चौधरी की अदालत में पेश हुए। ओमप्रकाश बनाम रमेश के इस मामले में पूर्व राज्यमंत्री सहित 5 आरोपी हैं। अदालत अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। इसी प्रकार के एक अन्य इस्तगासा मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीमा की अदालत में हुई। इसमें भी पूर्व मंत्री सहित एक दर्जन आरोपी हैं।

शेषपेज 15 पर



अदालतने क्षेत्र के एसीपी को आदेश दिए हैं कि वे मामले की रिपोर्ट 7 जनवरी को अदालत में पेश करें। अदालत रिपोर्ट के लिए 5 तारीखें लगा चुकी है। मतदाता जागररूकता मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया ने पूर्व राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया पर आरोप लगाया है कि वे फर्जी वोटों के आधार पर 2009 का विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार में मंत्री बने थे। ओमप्रकाश ने यह इस्तगासा इस वर्ष 14 मार्च को अदालत में दायर किया था।