- Hindi News
- मारुति प्रकरण में चिकित्सकों की गवाहियां
मारुति प्रकरण में चिकित्सकों की गवाहियां
गुड़गांव | मारुतिसुजूकी के मानेसर प्लांट में 18 जुलाई 2012 को हुई हिंसात्मक घटना के मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके खंडूजा की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को अदालत में कोलंबिया एशिया तथा मेडिसिटी हॉस्पिटल के उन 4 चिकित्सकों की गवाहियां हुईं, जिन्होंने कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों की घटना वाले दिन मेडिकल जांच की थी। गवाही देने वालों में डॉ. विकास, डॉ. श्वेतम, डॉ. बलबिन्द्र शामिल हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाहों से जिरह भी की। शेषपेज 15 पर
इसमामले में अब तक 79 गवाहियां हो चुकी हैं। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तारीख निश्चित की है। इस दौरान अदालत में सभी आरोपियों को पेश किया गया। अदालत परिसर में आरोपियों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
गौरतलब है कि इस मामले में 147 आरोपी जिला जेल में बंद हैं।