- Hindi News
- सास ससुर पर भी दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
सास-ससुर पर भी दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
पति पर लगाया कुकर्म का आरोप
गुड़गांव |अपने पतिपर कुकर्म करने सहित सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप एक महिला ने लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सास, ससुर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि लोहटकी गांव निवासी एक विवाहिता ने गुरुवार की रात थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि उसका विवाह दो साल पहले फतेहपुर दिल्ली निवासी अमित से हुआ था। शादी के बाद कुछ माह तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। धीरे धीरे बात मारपीट तक पहुंची। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके मना करने के बावजूद उसका पति जबरन उसके साथ कुकर्म करता रहा। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता था। इसके बाद वह परेशान होकर अपने पिता के पास रहने चली गई। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पति के दिल्ली निवासी एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। इन दिनों वह दिल्ली में उसी के साथ कहीं रह रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास सरोज, ससुर अनिल एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।