- Hindi News
- मानेसर आरडब्ल्यूए ने की टोल में छूट की मांग
मानेसर आरडब्ल्यूए ने की टोल में छूट की मांग
गुड़गांव | आईएमटीमानेसर की नवगठित आरडब्ल्यूए के सदस्य शुक्रवार को गुड़गांव डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कासनी से मिले। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। आरडब्ल्यूए की उपाध्यक्ष गुलाटी ने डिविजनल कमिश्नर से आग्रह किया कि आईएमटी क्षेत्र में रहने वाले आरडब्ल्यूए के सदस्यों को खेड़की दौला स्थित टोल बैरियर पर छूट दी जाए, क्योंकि प्रतिदिन कई बार उनको टोल बैरियर पार कर जाना पड़ता है। यह सुविधा अभी तक आस पास के ग्रामीणों को ही मिली हुई है। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग भी कि क्योंकि इस क्षेत्र में महिलाएं बड़ी संख्या में काम करती हैं। कासनी ने आरडब्ल्यूए सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आरडब्लूए के मनोज त्यागी, साहनी, उजाला , अनिल शर्मा, मनीष गुप्ता आदि शामिल थे।