पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली जयपुर हाइवे पर मिट्टी धंसने से पलटा ट्रक, ट्रैफिक थमा

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मिट्टी धंसने से पलटा ट्रक, ट्रैफिक थमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी | बिलासपुरमें दिल्ली-जयपुर हाई-वे के किनारे पलटे मिक्सचर ट्रक को क्रेन से निकालने के दौरान राजमार्ग पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। वहीं भारी भरकम ट्रक को उठाने के लिए दो-दो क्रेन का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान पुलिस बल के भी पसीने छूटते दिखे। यातायात को सुचारू करने में कई घंटे लग गए। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुराने टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर हाईवे पर एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हो रहा है। बीते गुरुवार शाम को पुल पर कंक्रीट बिछाने के लिए लाया गया ट्रक जैसे ही गड्ढे के पास पहुंचा, तो मिट्टी धंसने के कारण कंक्रीट से भरा ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस भारी भरकम ट्रक को उठाने के लिए नेशनल हाई-वे अथॉरिटी पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान हाई-वे की एक साइड पूरी तरह रोकी जाने से कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

गुड़गांव-पटौदी. बिलासपुर में सड़क किनारे पलटे ट्रक को उठाती क्रेन।