- Hindi News
- रजिस्ट्री पर पूर्व पार्षद के हस्ताक्षर मान्य नहीं : एडीसी
रजिस्ट्री पर पूर्व पार्षद के हस्ताक्षर मान्य नहीं : एडीसी
भास्कर न्यूज. सोहना| गुड़गांवके नवनियुक्त एडीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी रजिस्ट्री पर अब पूर्व पार्षद पूर्व नंबरदार के हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीसी ने सोहना तहसील के जांच के दौरान ये निर्देश दिए। एडीसी ने सोहना तहसील का दौरा किया कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नायाब तहसीलदार से कहा कि सोहना के किसी भी वार्ड की रजिस्ट्री करते समय वार्ड के पार्षद की गवाही के रूप में साइन कराए जाएं। पूर्व पार्षदों के साइन किसी भी तरह मान्य नहीं होंगे। सोहना तहसील में इस बात की शिकायतें मिली थीं कि पूर्व पार्षद पूर्व नंबरदार रजिस्ट्रियों पर साइन कर रहे थे। एडीसी ने कहा कि सोहना में पटवारियों के कार्यालयों में पटवारी के सिवाए कोई उसका अन्य असिस्टेंट कार्य नहीं करेगा। ही सरकारी रिकॉर्ड को हाथ लगाएगा। इस बात की शिकायत पर एडीसी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई पटवारी किसी भी किसान से रिश्वत मांगे, तो उसकी शिकायत तहसीलदार से करें।