पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंट्रोल सिस्टम पर आयोजित दस दिनी कार्यशाला संपन्न

कंट्रोल सिस्टम पर आयोजित दस दिनी कार्यशाला संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | केआईआईटीकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आईआईटी, खड़गपुर द्वारा कंट्रोल सिस्टम पर 10 दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. डीबी पाठक ने किया। इस अवसर पर आईआईटी खड़गपुर के प्रो. सिद्धार्थ मुखोपाध्याय और प्रो. तपन कुमार घोषाल उपस्थित रहे। प्रोफेसरों का मानना है कि यह वर्कशॉप इसीई, ईईई, सीएसई और आईसीइ एंड आईटी के फैकल्टीज के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यशाला में दिल्ली एनसीआर से केआईआईटी गुड़गांव, सत्या ग्रुप, डब्लूआईटी, आईटीएम, अंसल, एमिटी यूनिवर्सिटी के फैकल्टी कार्यशाला का हिस्सा बने और कंट्रोल सिस्टम पर जानकारी दी गई। हर सेशन के आखिरी में फैकल्टी को असाइनमेंट दिया गया। कार्यशाला में डॉ. एसएस अग्रवाल, केआईआईटी, नीलिमा कामराह के मार्गदर्शन में ओम गोस्वामी एंड प्रो. कनिका कौर द्वारा कोऑर्डिनेट किया गया।