पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदर बाजार महरौली गुड़गांव रोड को वाईफाई जोन बनाने की तैयारी

सदर बाजार महरौली गुड़गांव रोड को वाईफाई जोन बनाने की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरबाजार तथा महरौली-गुड़गांव रोड को वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। इस बारे में जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बारे में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। नगर निगम आयुक्त विकास गुप्ता ने बताया कि गुड़गांव पिछले कुछ वर्षों से हरियाणा के औद्योगिक और वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यह शहर चंडीगढ़ और मुंबई के बाद प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से तीसरा स्थान रखता है। विकास गुप्ता ने कहा कि गुड़गांव सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आईटी सेवाओं के अंतराल को कम करने के लिए सदर बाजार तथा महरौली-गुड़गांव रोड क्षेत्र में वाई-फाई जोन पायलेट प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि इच्छुक फर्में ईओआई 20 फरवरी तक नगर निगम के सेक्टर-34 इंफोसिटी स्थित कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा करा सकते हैं। इच्छुक फर्में संयुक्त निगमायुक्त-1 विवेक कालिया की ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ईओआई से संबंधित संपूर्ण जानकारी नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।