पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव फसल सेहत को नुकसान

केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव फसल सेहत को नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदीस्थित जय श्री केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव होने के कारण फसल बर्बाद तथा लोगों की सेहत खराब होने का आरोप स्थानीय किसानों ने लगाया है। किसानों ने पटौदी एसडीएम तथा थाना पटौदी में कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। इस मामले में कंपनी ने मौन साधा हुआ है। किसानों द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्याहै मामला

एसडीएमको सौंपे ज्ञापन के अनुसार बीते रविवार को कंपनी से किसी खतरनाक गैस का रिसाव किया गया, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई शुरू हो गई और गेहूं की चार एकड़ फसल बर्बाद हो गई। फसल खराब होने के कारण किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस कंपनी में खतरनाक किस्म का केमिकल बनाया जा रहा है लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों के अनुसार यह फैक्ट्री करीब 30 वर्ष से चल रही है। समय-समय पर इसमें से जहरीली गैस सल्फर डाइऑक्साइड का रिसाव होता है। इस कंपनी के कारण जल भी दूषित हो रहा है, जिससे किसानों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें फसल का मुआवजा दिया जाए था तथा जहरीली गैस दूषित जल का स्थाई समाधान होना चाहिए। अन्यथा कंपनी के गेट के सामने धरना दिया जाएगा तथा मजबूरन रोड जाम भी किया जाएगा।

गुड़गांव. पटौदी. खराब फैसलों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने कार्यालय पहुंचे किसान।