- Hindi News
- खटारा वाहनों में सफर करने को मजबूर तावड़ू के निवासी
खटारा वाहनों में सफर करने को मजबूर तावड़ू के निवासी
नगरक्षेत्र के लोग इन दिनों यातायात के साधनों के भारी अभाव के कारण परेशानियां झेल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोडवेज बसों के होने के कारण उन्हें जान जोखिम में डाल कर खटारा अवैध वाहनों में यात्रा करनी पड़ती है। इससे क्षेत्रवासियों में हरियाणा रोडवेज के प्रति रोष है।
क्षेत्र वासी मास्टर कमल सिंह सहरावत, पूर्व नगर पार्षद हाकमचंद तनेजा, रमेश चंद, अली नंबरदार, सुरेश कुमार, संजय शर्मा, शेर सिंह, राम किशन, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, एडवोकेट दीपक सतीजा, सत्तार खान, विजय कुमार, राम सिंह, करण सिंह, अत्तर सिंह, पूर्ण चंद, विनोद कुमार, सुमेर सिंह, रामजी लाल, विष्णु गर्ग आदि लोगों ने बताया कि यातायात के साधनों के भारी अभाव के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर खटारा वाहनों में यात्रा करनी पड़ती है। इससे हमेशा जान का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में यातायात की लचर व्यवस्था के चलते विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे इस समस्या को कई बार गुड़गांव रेवाड़ी डिपो में रख चुके हैं। लेकिन अभी तक इस समस्या से निजात नहीं मिला है।