जिम्नास्टिक में छाया मानव रचना स्कूल
तीरंदाजी का ट्रायल सिरसा में आज
जिलास्तरीय इंटर सेंटर जिमनास्टिक चैंपियनशिप में इस बार मानव रचना स्कूल की लड़कियों का दबदबा रहा। नेहरू स्टेडियम में खेल के अंतिम दिन अंडर-11 के सभी राउंड्स में मानव रचना स्कूल की जिमनास्ट कोमल, मीहिका और नित्या ने प्रथम, सेकंड और थर्ड पॉजिशन हासिल किया। वहीं फ्री एक्सल में नित्या, कोमल और रितिका ने बाजी मारी। ऑल राउंडर जिमनास्ट में अंडर-11 लड़कों के वर्ग में नवीन प्रथम, हिमांशु द्वितीय और लकी तृतीय रहा। वहीं ऑल राउंडर अंडर-13 लड़कों के वर्ग में रोशनआला प्रथम, देवेंद्र द्वितीय और नवाज तृतीय रहा। वहीं लड़कियों के वर्ग में अंडर-13 में मेघा प्रथम, निशा द्वितीय, अंडर-11 में कोमल प्रथम, मीहिका द्वितीय और नित्या तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 वर्ग में इंदू प्रथम, मनीता द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में हिमानी प्रथम, पारूल द्वितीय और आशियाना तृतीय स्थान पर रहीं।
गुडग़ांव. जिम्नास्टिक का प्रदर्शन करती खिलाड़ी।
गुडग़ांव. नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जिम्नास्टिक का प्रदर्शन करती बच्ची।