नृत्य एवं फैशन शो से बच्चों ने मोहा मन
गुड़गांव |यूरो इंटरनेशनलस्कूल सेक्टर-45 में पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव, सरला यादव रीना यादव ने किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने नृत्य अन्य कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बच्चों ने भारतवर्ष की विभिन्न ऋतुओं वसंत, ग्रीष्म बरसात एवं शीत ऋतु के महत्व को नृत्य एवं फैशन शो के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना था कि कैसे प्रत्येक ऋतु में आने वाले त्योहार हमें खुशियों का संदेश देते हैं। बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सारे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा बच्चों ने दिन है सानी-सानी, तारे जमीं पर आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
गुडग़ांव. यूरो स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी।