- Hindi News
- जनरल ऑब्जर्वर ने लिया तैयारियों का जायजा
जनरल ऑब्जर्वर ने लिया तैयारियों का जायजा
चुनावआयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए गुड़गांव जिले में लगाए गए जरनल आब्जर्वर शनिवार को गुड़गांव पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस आयुक्त तथा रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। गुड़गांव जिले के गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र और सोहना विधानसभा क्षेत्र के लिए 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित कुमार को चुनाव आयोग द्वारा जरनल आब्जर्वर लगाया गया है। जिले के पटौदी विधानसभा क्षेत्र तथा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अजय शंकर पांडेय को आयोग द्वारा जरनल आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ये दोनों आब्जर्वर गुड़गांव के लोक निर्माण विश्राम गृह में ठहरे हुए है जहां पर शिकायत भी सुनेंगे।
गुड़गांव तथा सोहना विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित शिकायत के लिए जरनल आब्जर्वर रोहित कुमार का दूरभाष नंबर 0124-2220129 तथा मोबाइल नंबर 09971144067 है। इसी प्रकार, पटौदी तथा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के जरनल आब्जर्वर अजय शंकर पांडेय का दूरभाष नंबर 0124-2220131 तथा मोबाइल नंबर 09971344827 है। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत संबंधित आब्जर्वर को उपरोक्त दूरभाष नंबर अथवा मोबाइल नंबर पर कर सकता है। इसके अलावा, दोनों आब्जर्वर चुनाव संबंधी शिकायते सुनने के लिए प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे के बीच गुड़गांव नगर निगम के चीफ इंजीनियर कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में मौजूद रहेंगे, जहां पर कोई भी व्यक्ति उनके समक्ष उपस्थित होकर चुनाव संबंधी शिकायत कर सकता है। आब्जर्वरों द्वारा चुनाव संबंधी शिकायते केवल नगर निगम के चीफ इंजीनियर कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में ही सुनी जाएंगी। विद्यार्थी ने बताया कि जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के प्रयास किए गए है जिनमें रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों, इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों आदि को जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अपील भेजी गई है कि वे अपने सभी कर्मचारियों को 15 अक्टूबर के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा, जिला के सभी स्कूलों ने विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों तक शपथ पत्र पहुंचाए गए। उन्होंने बताया कि बैंकों के सहयोग से सभी एटीएम मशीनों पर भी यह संदेश चलाया जा रहा है कि मतदान जरूर करें। इसके अलावा, कुछ बैंकों की शाखाओं में सुविधा केन्द्र भी खोले गए है। इन प्रयासों से अप्