भगत सिंह की जयंती मनाई
गुड़गांव | रविवारको कमला नेहरू पार्क में पूर्वांचल समाज द्वारा सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्वांचल समाज के प्रधान छोटे लाल ने कहा कि भगत सिंह देश की खातिर शहीद हो गए थे। उन्होंने जिसके लिए जान गवाई थी, आज वही लोग उनको भूल गए थे। ऐसे देशभक्त के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। इस मौके पर राजन सिंह, अकबर आजम, मुन्नी देवी, विजेंद्र सिंह गंगवार, राजेश पटेल, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, इंद्रजीत, मनोज वर्मा, रश्मि कुमारी, नौशाद आलम, बीएन लाल, पीसी गुप्ता, बीके मिश्रा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।