पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण सभा स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को देगी समर्थन

ब्राह्मण सभा स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को देगी समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | रविवारको आदर्श ब्राह्मण सभा की ओर से बसई रोड स्थित भगवान परशुराम वाटिका में सर्वजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को समर्थन देने पर जोर दिया गया। आदर्श ब्राह्मण सभा के संरक्षक योगेश कौशिक ने बताया कि सभा द्वारा बीते 14 सितम्बर को आयोजित बैठक में कई लोग एकत्रित हुए थे। उसमें गुड़गांव से अच्छी छवि वाले उम्मीदवार का समर्थन देने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में गुड़गांव के ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को सदस्य बनाया गया था, जिसमें योगेश कौशिक, राजकिशन कौशिक, मनोज भारद्वाज, भागीरथ भारद्वाज, राम रतन गौतम, ओमकार खुराना, प्रोफेसर लूथरा, केके मुंजाल एडवोकेट, बस्तीराम प्रजापत, बेनी प्रसाद गौर, देवेन्द्र यादव, मनीष यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद डोरीवाल चौधरी खिलारे सिंह शामिल थे। रविवार की बैठक में कमेटी में सहमति बनी कि चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को समर्थन दिया जाए, जो दागी नहीं हो और जिस पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा हो। समाज के लोगों ने प्रत्याशी के चयन में जाति बिरादरी की भावना से ऊपर उठकर फैसला लेने पर जोर दिया गया।