पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलों और फुहारों से िठठुरा दिन

बादलों और फुहारों से िठठुरा दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारसुबह तेज हवा और हल्की बारिश से मौसम में बदलाव गया। अचानक से ठंड बढ़ गई। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। इससे पहले लग रहा था कि इस बार सर्दी नहीं पड़ेगी। मगर, शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद मौसम में ठंड के साथ बारिश की हल्की फुहारें भी पड़ीं। इससे शाम को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री पर गया। इससे स्कूल के बच्चे आम जन प्रभावित हुए। लेकिन लंबे समय से सर्दी के आगाज की बाट जोह रहे किसानों के लिए आशा की उम्मीद लेकर आया है। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं होने से बढ़ती सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले। वहीं देर शाम को लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश की।

गुड़गांव. बदला मौसम... शनिवार को शहर में धुंध बादल छाए रहे। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा वहीं शहरवासियों को इस साल की पहली ठंड का अहसास भी हुआ।