पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर स्कूल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन

इंटर स्कूल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडके गांव जमालपुर के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में चल रही दो दिवसीय पांचवें इंटर स्कूल स्पोर्टस फेस्टिवल में लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने जीत ली। उसने बोहड़ा कलां की एसएससीए एकेडमी की टीम को हराया। लड़कों की वालीबॉल प्रतियोगिता में लाइंस पब्लिक स्कूल गुड़गांव टीम प्रथम लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों को खेल आयोजक समिति राव भानीराम एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन मांगेराम यादव ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर 10/12 वर्ग के लड़कों में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल जमालपुर के योगेश प्रथम, रोहित द्वितीय तथा लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर के अभिषेक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। स्केटिंग प्रतियोगिता लड़के वर्ग में अंडर छह में प्रथम अक्षय, द्वितीय हिमांशु, तृतीय जतिन रहे। इसी तरह छह टू एट गर्ल में तेजस्वरी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल गुड़गांव प्रथम, समीक्षा सीसीए स्कूल गुड़गांव द्वितीय, लक्की लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उपनिदेशक डा. उमेश राव, प्रधानाचार्या डा. सुनीता यादव, उपप्रधानाचार्य राज कुमार टुटेजा, बाल किशन शर्मा, सचिव ओम प्रकाश यादव, अरविंद चौहान, नवीन कुमार, एनके दीक्षित, विकास शर्मा, लक्ष्मी यादव, सतीश ठाकुर, राजेश यादव, रामअवतार, सुनील भाटिया, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

खंड के गांव जमालपुर के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पांचवीं इंटर स्कूल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में खो-खो टीम की विजेता रहीं लड़कियां।