- Hindi News
- शिक्षित युवकों को फोटोग्राफी वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण
शिक्षित युवकों को फोटोग्राफी वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण
गुड़गांव | रूडसेटसंस्थान ने 26 शिक्षित युवकों को फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-रोजगार को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गुड़गांव शाखा प्रमुख केएस यादव ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संस्थान के निदेशक लाल चंद ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी के अलावा लेखा-जोखा, गुणवत्ता, ग्राहक प्रबंधन, विपणन आदि विषयों पर भी सत्र रखा गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के रंजीत कुमार कर्ण ने कहा कि संस्थान द्वारा फूड प्रोसेसिंग तथा मोटर रिवाईडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अभ्यर्थी संस्थान में आकर अपना नामांकन करा सकते हैं।
गुड़गांव. रूडसेट संस्थान द्वारा आयोजित फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्रों को प्रमाण पत्र देते यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गुड़गांव शाखा के प्रमुख केएस यादव।