- Hindi News
- फर्जी बिल पास कर पालिका प्रशासन पर गबन का आरोप
फर्जी बिल पास कर पालिका प्रशासन पर गबन का आरोप
अभीअवैध कॉलोनी में नक्शे पास करने का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि अब पार्षदों ने पालिका प्रशासन पर फर्जी बिल पास करके गबन करने का आरोप लगाया है। लंबे समय से दबी जुबान से गबन का आरोप लगाने वाले पार्षद अब खुलकर विरोध करते नजर रहे हैं। जिसके चलते पालिका अध्यक्ष प्रशासन की नींद उड़ी हुई।
बता दें कि 8 दिसंबर को पालिका पार्षदों की बैठक के बाद देर शाम मिली प्रोसीडिंग बुक की छाया प्रति में नक्शों म्यूनिसिपल एक्ट 35 के तहत हुए विकास कार्यों की स्वीकृति किए जाने के प्रस्ताव पर पार्षदों ने अपने हस्ताक्षर देखकर हकेबके रह गए। मामले की जांच के लिए चार महिला एवं एक पुरुष पार्षद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक मंत्री राव नरवीर सिंह, चीफ सेक्रेटरी चंडीगढ़, जिला उपायुक्त गुड़गांव, एसडीएम पटौदी को लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे फीके पड़े हुए है कि कहीं राजदान बने कुछ पार्षद उनके काले चिट्ठे उजागर कर दें। पटौदी एसडीएम कैप्टन मनोज ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता सभी पार्षदों को जांच के लिए 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे कार्यालय पटौदी में बुलवाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में सच आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।