अनिल कुमार फिर बने यूनियन के प्रधान
भास्कर न्यूज . गुड़गांव | आईएमटीमानेसर स्थित मारुति पावर-ट्रेन श्रमिक यूनियन के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। जिसमें अनिल कुमार को फिर से यूनियन का प्रधान चुन लिया गया है। यूनियन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि योगेंद्र उपप्रधान, मुकेश सैनी महासचिव, मनीष कुमार संयुक्त सचिव, हरमेंद्र कुमार संगठन सचिव, शिवमोहन शर्मा कार्यालय सचिव, गुरप्रीत सिंह मट्टू कोषाध्यक्ष, महेश प्रसाद वर्किंग प्रेसिडेंट तथा 9 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। जिनमें भगवती प्रसाद, जयराम पासवान, कुंदन सिंह, सुखदेव शर्मा, राजेश कुमार, कुलविंद्र सिंह, विष्णु कुमार शर्मा, सुम्मी कुमार सुनील कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य भी मौजूद थे।