- Hindi News
- 26 फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी ट्रेड यूनियन
26 फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी ट्रेड यूनियन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आगामी 26 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलाव के विरोध में देश व्यापी धरना प्रदर्शन जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुड़गांव से भी सभी श्रमिक ट्रेड यूनियन बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को विभिन्न ट्रेड यूनियन संगठनों एटक, सीटू, एचएमएस, एआईयूटीयूसी, इंटक, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में श्रमिकों के हितों को दरकिनार रखते हुए किए जा रहे बदलाव पर भारी रोष व्यक्त किया गया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि संशोधित कानूनों को किसी भी प्रकार से लागू नहीं होने दिया जाएगा।
अनिल पंवार, सतबीर सिंह, रामकुमार आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों का तो न्यूनतम वेतन ही बढ़ाया जा रहा है और ही श्रमिकों की समस्याओं पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। यूनियन नेता बलवान सिंह बीएस यादव ने कहा कि आगामी 10 फरवरी को सभी ट्रेड यूनियनों संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें 26 फरवरी की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।