पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

मंत्री ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव |हरियाणा केलोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को जिला के आठ गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुन मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राव नरबीर गांव का दौरा गैरतपुर बास से शुरू हुआ। इसके बाद वे गांव टीकली, अकलीमपुर, नूरपुर, पलड़ा, सकतपुर, दरबारीपुर हसनपुर पहुंचे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने राव नरबीर के समक्ष गांव की विकास संबंधी समस्याएं जैसे बिजली, पानी, सड़कों का निर्माण, पानी की निकासी आदि की समस्याएं रखीं, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ धर्मबीर पहलवान, सतीश यादव, सरपंच वेदप्रकाश, सतबीर, श्रीचंद, रामप्रसाद, कृष्ण, रमन सिंह, रामबीर, अर्जन सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

गुड़गांव. गांव टीकली में लोगों को संबोधित करते लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह।