- Hindi News
- प्राचीन शिवमंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी
प्राचीन शिवमंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी
भास्कर न्यूज | फिरोजपुरझिरका
हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिवमंदिर में 17 फरवरी को मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि पांडव कालीन मंदिर में मेले की व्यापक तैयारी हो रही है। मंदिर से लेकर आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई चल रही है। सड़कों की भी मरम्मत कराई जा रही है। श्रद्घालुओं के ठहरने, खाने-पीने और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसमें जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है।