पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीटेक की ब्वायज गर्ल्स टीमें रहीं विजयी

बीटेक की ब्वायज गर्ल्स टीमें रहीं विजयी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीपीजी इंस्टीट्यूट्स-गुड़गांव के छठे वार्षिकोत्सव ‘अर्पण-2015’ के चौथे दिन भी खेलों की शुरुआत बहुत जोश और उत्साह के साथ हुई। शनिवार को सभी मैचों का फाइनल खेला गया। फाइनल मैच में ब्वायज गर्ल्स के दोनों फॉरमेट में बीटेक की टीम विजयी रही। वहीं खो-खो मैच के दोनों फॉरमेट में डिप्लोमा टीम विजयी रही। सभी ब्वायज गर्ल्स अपनी टीम के लिए मैच जीतकर मेडल अपने नाम करना चाह रहे थे। चार दिन से खेले जा रहे छठे वार्षिकोत्सव में खेलों के दौरान विद्यार्थियों ने जहां मेडल जीता, वहीं खेलों का आनंद भी उठाया। शनिवार को फुटबॉल का मैच शिक्षकों विद्यार्थियों के बीच खेला गया, जो बहुत रोमांचक था। इस मैच में एक गोल से शिक्षकों ने बाजी मार ली। शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट के मुकाबले में डीपीजी इंस्टीट्यूट्स के शिक्षकों ने छात्रों को तीन विकेट खोकर 120 रन का लक्ष्य दिया था, जिसमें हरदीप ठाकरान के 36 रन और दिनेश बेनीवाल ने 34 रनों का योगदान दिया। खेलों के समापन का दिन था, इसलिए उत्साह बढ़ाने के लिए कॉलेज के अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।



इसके साथ ही 8 फरवरी दिन रविवार को कालेज में होने वाले वार्षिक समारोह की फाइनल रिहर्सल भी विद्यार्थियों द्वारा पूरी की गई।

गुड़गांव. ‘अर्पण-2015’ में विजेता खो-खो टीम की खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।