पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समस्याओं का लगा है अंबार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समस्याओं का लगा है अंबार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। कॉलोनी में बिजली, पेयजल, साफ सफाई से लेकर अन्य समस्याओं की भरमार है, जिससे यहां के निवासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। डॉ.सत्तार, डॉ. इब्राहीम खान, नम्बरदार छोटूखां, हाजी जान मौहम्मद, फोरमैन समसुदीन, फौजी निसार, उसमान, फौजी सलीम, मौलाना शहीदखान, जावेद चेरयमैन आदि ने बताया कि कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं। कॉलोनी के रास्ते खराब हो चुके हैं, जिससे यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां लगे नलकूप में पर्याप्त पानी नहीं है और स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। वहीं सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गुड़गांव-तावडू. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पड़ी गंदगी।