- Hindi News
- अंग्रेजी शराब की 85 पेटी के साथ दो गिरफ्तार
अंग्रेजी शराब की 85 पेटी के साथ दो गिरफ्तार
गुड़गांव |चुनाव केसमय पर अवैध शराब पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार एक गाड़ी से 85 पेटी अवैध शराब बरामद की है। सेक्टर-4 थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरी गाड़ी को जब्त करते हुए गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयप्रकाश के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग दिल्ली से अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-31 में नाका लगा दिया। नाका लगाने के बाद गाड़ियों की जांच शुरू कर दी गई।
शेषपेज 15 पर
उसीदौरान दिल्ली की ओर से रही एक गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 85 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद नईम आदित्य के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस गाड़ी के मालिक के बारे में जांच कर रही है।