पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल : अहीर कॉलेज रेवाड़ी ने द्रोणाचार्य कॉलेज को हराया

वॉलीबॉल : अहीर कॉलेज रेवाड़ी ने द्रोणाचार्य कॉलेज को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव| महर्षिदयानंद यूनिवर्सिटी के जोनल बी के इंटर कॉलेज वॉलीबॉल मुकाबले सोहना रोड स्थित केआईआईटी कॉलेज में शुरू हुए। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बीस कॉलेज भाग ले रहे हैं, जिसमें गुडगांव, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ के कॉलेज शामिल हैं। शनिवार को खेले गए मैच में अहीर कॉलेज रेवाड़ी ने द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुडगांव को 25-16 और 25-22 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा शनिवार को ही गवर्नमेंट कॉलेज भीरोड भिवानी और गवर्नमेंट कॉलेज बादली, झज्जर ने वॉकओवर से अगले दौर में प्रवेश किया। केआईआईटी कॉलेज के खेल विभाग के इंचार्ज और इस टूर्नामेंट के आयोजन सचिव संदीप भारद्वाज ने बताया कि एमडीयू की इस प्रतियोगिता में टीमें पूरे जोश से भाग ले रही हैं, खिलाड़ियों ने मैचों में अनुशासन से खेलते हुए खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज से कविता सहरावत, अहीर कॉलेज रेवाड़ी से धीरज सांगवान और केआईआईटी कॉलेज एडमिन हेड राधेश्याम शर्मा मौजूद थे।

गुड़गांव. केआईआईटी में आयोजित वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी।