- Hindi News
- ऑल्टो टीम ने जीता मारुति क्रिकेट टूर्नामेंट
ऑल्टो टीम ने जीता मारुति क्रिकेट टूर्नामेंट
गुड़गांव | कारबनाने वाली देश की अग्रणी मारुति सुजूकी का 9वां इंटर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट 2014 संपन्न हो गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट लगभग एक महीना चला। गुड़गांव के आईटीएम यूनिवर्सिटी स्थित ग्राउंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में कंपनी के अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इसमें ऑल्टो टीम विजय रही। इसमें प्रबंधन और यूनियन ने संयुक्त रूप से भागीदारी की। समापन अवसर पर मारुति सुजूकी के प्रबंधक निदेशक केनिची आयुकावा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट की। इस आयोजन में गुड़गांव प्लांट, मानेसर प्लांट, पावर ट्रेन और सुजूकी प्लांट की श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
गुड़गांव. मारुति कंपनी द्वारा आयोजित इंटर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय लेते कंपनी के प्रबंध निदेशक केनिची आयुकावा।