पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेयान स्कूल को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड

रेयान स्कूल को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेयान स्कूल को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड

गुड़गांव | रेयानइंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड 2014-17 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड समारोह एंबिएंस होटल दिल्ली में आयोजित किया गया, जहां कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें रॉब लायंस, डायरेक्टर ब्रिटिश काउंसिल, मिस एंडी बुच, एमडी नेशनल कॉलेज, सुजैन आदि उपस्थित थे। रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-40, गुड़गांव , रेयान ग्लोबल गुड़गांव, रेयान इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, रेयान इंटरनेशनल स्कूल संपदा, रेयान इंटरनेशनल स्कूल नेरूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल खारघर, रेयान येलहंका आदि स्कूलों ने इस अवार्ड को ग्रहण किया। इन स्कूलों ने विदेशी विद्यालयों जैसे श्रीलंका, कनाडा, यूएसए आदि के साथ मिलकर अपनी परियोजना को अंजाम दिया। एक-दूसरे को ई-मेल, नेट टेलीकॉम द्वारा संपर्क किया और नए अनुभव साझा किए गए। सभी स्कूल प्रबंधनों की ओर से चेयरमैन एएफ पिंटो मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम ग्रेस पिंटो ने आभार व्यक्त किया।