पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहना में सर्वर डाउन होने से सभी बैंकों में काम काज ठप

सोहना में सर्वर डाउन होने से सभी बैंकों में काम-काज ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएल का तार कटने से उत्पन्न हुई समस्या

भास्करन्यूज | सोहना

सर्वरडाउन होने से बैंकों में पूरी तरह से काम काज ठप रहा। बीएसएनएल का तार कटने की वजह से सर्वर डाउन हो गया, जिससे सोहना के सभी बैंकों में काम-काज नहीं हो सका। बीएसएनएल की वायर कटने के कारण सोहना में सभी बैंकों में कार्य पूरी तरह ठप रहा।

बैंक में कार्य होने का सबसे अधिक असर पेंशनभोगियों व्यापारियों को हुआ। मंगलवार की सुबह से ही बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन कार्य नहीं होने से लोग परेशान दिखे। इनमें से अधिकतर लोग अपने घर चले गए लेकिन कुछ लोग कार्य के इंतजार में बैंक में इंतजार करते रहे। लेकिन दोपहर बाद तक भी बीएसएनएल की लाइन सही नहीं हुई। गांव दौहला के पूर्व सैनिक जगदेव ने बताया कि आज सुबह वे बैंक से अपनी पेंशन लेने के लिए आए काफी इंतजार के बाद भी उन्हें वापस लौटना पड़ा। आढ़ती उमेश ने बताया कि बैंक से जरूरी रकम उन्हें भेजनी थी लेकिन बैंक में कार्य होने से काफी परेशानी हुई। इस मामले में दूर संचार विभाग के जेई रविन्द्र ने बताया कि लाइन पर कार्य चल रहा है जल्दी ही उसे ठीक कर लिया जाएगा।

गुड़गांव-सोहना. बैंक के बाहर लगा सूचना पत्र।