पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल सेंटर कर्मी से बाइकर्स ने की लूटपाट

कॉल सेंटर कर्मी से बाइकर्स ने की लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | सेक्टर-56थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल पर्स लूट लिया। देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी बॉय ज्योति बनर्जी उद्योग विहार स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। देर रात करीब डेढ़ बजे अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद वह वापस घर जा रहा था। रास्ते में केंद्रीय विहार टी प्वाइंट के पास बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोककर उसका नाम पूछा और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने युवक का मोबाइल पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद युवक ने पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने युवक के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।