पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | सदरथाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन शकुंतला ढुल के यहां 2 साल पहले झाड़सा निवासी 17 वर्षीया पीड़िता बच्चों को खिलाने देखभाल का काम करती थी। उन्हीं दिनों मनदीप उर्फ मोनू ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की। उसने कई बार मना किया लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तंग आकर नाबालिग ने नौकरी छोड़ दी और डीएलएफ फेज 2 स्थित आशा होम में चली गई। यहां काम करने वाली वर्करों को उसने अपनी आपबीती बताई और उन्हीं के कहने पर थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी मंजूषा देवी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मनदीप उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।