पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्ती श्रम विवाद में स्थाई श्रमिक भी हड़ताल में शामिल

अस्ती श्रम विवाद में स्थाई श्रमिक भी हड़ताल में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | आईएमटीमानेसर स्थित अस्ती इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के श्रमिकों का विवाद गहराता जा रहा है। कंपनी के 310 निष्कासित ठेका श्रमिकों के समर्थन में मंगलवार को कंपनी के स्थायी श्रमिकों ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी। वे कंपनी परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए। निष्कासित कर्मी पहले से ही कारखाने के गेट के बाहर बैठे हुए हैं। यह धरना एक नवंबर से चल रहा है। इसी क्रम में कर्मियों ने 25 नवंबर से भूख हड़ताल भी की हुई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंपनी परिसर के अंदर और गेट पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है। क्षेत्र की अन्य कंपनियां ओमेक्स ऑटो, सत्यम ऑटो, एन्दुरांस, सुजूकी मोटरसाइकिल, सुजूकी पावरट्रेन की यूनियनों के साथ मारुति सुजूकी वर्कर्स यूनियन मानेसर के साथी अस्ती के मजदूरों के समर्थन में कारखाने के गेट पर पहुंच गए। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिकों को बहाल करने की मांग की और रैली निकाली।

उधर श्रम विभाग के उच्चाधिकारी भी मामले का निपटारा करने के लिए कंपनी परिसर में डटे हैं।