गुड़गांव | शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाने के एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी।
इसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की दोपहर में घर के पास ही में स्थित बाजार से कुछ सामान लेने के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश भी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत दी। दूसरे मामले में सेक्टर-18 थाने के एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि सरहौल निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीया नाबालिग बेटी अचानक घर से गायब हो गई। इसके बाद आसपास रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।