पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुक को इनोवा सवार बदमाशों ने लूटा

कुक को इनोवा सवार बदमाशों ने लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | एंबियंसमॉल में पीवीआर सिनेमा में कुक का काम करने वाले युवक को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। देर रात घर जाने के लिए कुक ने एक इनोवा गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में बैठे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मारपीट कर कुक को घायल कर दिया और उससे नकदी सहित सारा सामान लूट लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उद्योग विहार एसीपी राहुल देव ने बताया कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम से उद्योग विहार थाने को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एंबिएंस मॉल के पीवीआर सिनेमा में कुक की नौकरी करने वाला योगेश सिंह ने अपनी शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वो देर रात 2.30 बजे अपने महिपाल स्थित घर जाने के लिए निकला। उसने शंकर चौक से एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को रूकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोक दी। उसमें पहले से तीन युवक बैठे हुए थे। टोल क्रास करते ही गाड़ी में बैठने युवकों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। बदमाश योगेश से पैसे की डिमांड करने लगे।

शेषपेज 15 पर









जबयोगेश ने विरोध किया तो उनमें से एक बदमाश ने राड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। जब वह बेसुध होने लगा तो बदमाशों ने उसके एटीएम कार्ड, नकदी दो मोबाइल फोन निकाल लिए और उसे बार्डर पर गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए।

राहुल देव ने बताया कि योगेश की शिकायत पर उद्योग विहार थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।