- Hindi News
- जिप, जैप और जूम में दौड़ीं कारें और बाइक
जिप, जैप और जूम में दौड़ीं कारें और बाइक
डीएलएफगार्डन सिटी की सड़कों पर जिप, जैप और जूम बाइक मोटर स्पोर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएलएफ गार्डन सिटी, गुड़गांव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर एक सिंगल स्टेज मोटर स्पोर्ट में स्पीड के प्रेमियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत महंगी कारें और बाइक की दौड़ हुई। शनिवार और रविवार को 200 से अधिक प्रतिभागियों ने एक अनूठे मोटर स्पोर्ट कार्यक्रम 10वें स्पीड स्प्रिंट रैली में हिस्सा लिया। एक्शन से भरपूर मोटर स्पोर्ट कार्यक्रम की मेजबानी के लिए डीएलएफ गार्डन सिटी को चुना गया। इस कार्यक्रम में डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक देविंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस रेस को कार और बाइक की टी-20 कहा जा सकता है। ड्राइवरों के अनुभव के आधार पर इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया। कार्यक्रम के लिए दिल्ली, एनसीआर, जयपुर, आगरा, चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तरी भारत से आवेदन प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में दिल्ली के मास्टर ट्यूनर एवं ड्राइवर फिल मठई, जयपुर से डेजर्ट स्टॉर्म के विजेता अभिषेक मिश्रा, ऑटो क्रॉस एवं डेजर्ट स्टॉर्म के विजेता नवीन गोयल, दिल्ली के संजय सिकन आदि ने हिस्सा लिया।
गुड़गांव. सेक्टर-91 के डीएलएफ गार्डनसिटी में आयोजित दो दिवसीय मोटर स्पोर्ट कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी।