- Hindi News
- गर्ल्स में हिसार ब्वायज में भिवानी बना चैंपियन
गर्ल्स में हिसार ब्वायज में भिवानी बना चैंपियन
ताऊदेवीलाल स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप में फाइनल मैच गर्ल्स में हिसार और ब्वायज की भिवानी की टीम चैम्पियन बनीं। रविवार को दोनों वर्गों के सेमीफाइनल के बाद फाइनल मैच खेले गए। जिसमें गुड़गांव की ब्वायज टीम सेमीफाइनल में ही भिवानी से हारकर बाहर हो गई। हरियाणा राज्य सीनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप के तहत गर्ल्स के सेमीफाइनल मुकाबलों में हिसार और जींद के बीच पहला मुकाबला हुआ जिसमें हिसार की टीम 67-60 से विजयी रही जबकि दूसरा मैच सोनीपत कैथल के बीच हुआ। सोनीपत 36-30 विजयी रहा। फाइनल मुकाबला सोनीपत हिसार की टीम के बीच खेला गया जिसमें हिसार की टीम 39-32 से विजयी रहकर चैम्पियन रही। वहीं ब्वायज वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबले में गुड़गांव भिवानी के बीच खेला गया जिसमें भिवानी ने गुड़गांव 80-68 के अंतर से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला हिसार कैथल के बीच हुआ जिसमें हिसार को कैथल ने हराकर फाइनल में जगह बनाई। ब्वायज का फाइनल मुकाबला भिवानी कैथल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें भिवानी ने 42-32 के अंतर से जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप जीती। इस प्रतियोगिता में 21पुरुष 21 टीमों और 16 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।
गुड़गांवके अमित और भगत नेशनल टीम में
बास्केटबॉलएसोसिएशन के जिला सचिव ओमवीर ने बताया कि नेशनल टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है, जिसमें गुड़गांव के 2 खिलाड़ियों अमित शेहरावत और भगत यादव शामिल हैं। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक राजस्थान के भीलवाड़ा में होगा।
गुड़गांव. ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।