पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओआरसी में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर हुआ शुरू

ओआरसी में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर हुआ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्माकुमारीजके बोहड़ाकलां स्थित ओम शां‍ति रिट्रीट सेन्टर में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के युवाओं के लिए सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के अंदर सकारात्मक एवं रचनात्मक परिवर्तन लाना था।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं खेलकूद से जुड़ी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर की वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका ब्रह्माकुमारी विजय ने कहा कि युवाओं को अगर सही दिशा और दशा मिलती रहे तो देश उन्नति की दिशा में सदा आगे बढ़ता रहेगा। युवाओं को जरूरत है सही ज्ञान की।

उन्हें मानसिक और बौद्धिक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है। वर्तमान समय में नकारात्मक विचारों का अधिक प्रभाव होने के कारण जीवन में निराशा और हताशा जाती है। विचार कर्म का बीज है, जो कर्म को प्रेरित करता है। व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा बन जाता है। विचारों की महानता ही व्यक्ति को महान बनाती है। राजयोग एक ऐसी विधि है, जो मन को सकारात्मक विचारों की तरफ ले जाती है। राजयोग से जीवन संयमित और अनुशासित होता है।

गुड़गांव. ब्रह्माकुमारीज के बहोड़ाकलां स्थित ओम शान्ति रिट्रीट सेन्टर में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के युवाओं के लिए आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में बोलती वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका ब्रह्माकुमारी विजय।