पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहुबली महाराज का जयंती महोत्सव मनाया

बाहुबली महाराज का जयंती महोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनसमाज सेक्टर-14 द्वारा रविवार को 108 बाहुबली महाराज का 82वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन विकलांगों ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर वितरित की। स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े वृद्धों को कंबल भी वितरित किए गए। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक उमेश अग्रवाल शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र जैन ने बताया कि संस्था ने बच्चों के एक स्कूल को गोद लिया है जो निर्धन छात्रों को निशुल्क शिक्षा दिलाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंदों को स्वेटर, कंबल, सिलाई मशीन ट्राइसाइकिल वितरित की गई। महोत्सव में संस्था के केएस यादव, डॉ. आरके मिश्रा, डीसीपी संगीता कालिया, डीडी जैन, जेएन मंगला, शरद गोयल, दिनेश जैन, शिखा जैन आदि भी मौजूद थीं।

गुड़गांव. आचार्य र|श्री 108 बाहुबली महाराज के 82वें जन्मदिवस के मौके पर जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया को स्मृति चिह्न भेंट करती जैन समाज सेक्टर-14 की महिलाएं प्रधान रविन्द्र जैन।

गुड़गांव. जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देते एमएलए उमेश अग्रवाल, विजिलैंस के एडीजीपी डा. आर सी मिश्रा, डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया, प्रधान रविन्द्र जैन अन्य समाजसेवी।