पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली प्रतियोगिता में यशिका मोनिका रही प्रथम

रंगोली प्रतियोगिता में यशिका मोनिका रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | सेक्टर-4स्थित बाल भवन में आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता एवं क्ले माडलिंग प्रतियोगिता सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में लार्ड जीसस स्कूल की यशिका मोनिका ने पहला, सुचेता मैमोरियल स्कूल की रिया ज्योति ने दूसरा और यूरो इंटरनेशनल स्कूल की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में शारदा इंटरनेशनल की टीना यादव ने पहला, जीवन ज्योति स्कूल की अंकिता रोहिल्ला ने दूसरा और शारदा इंटरनेशनल स्कूल के मोहित राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।