पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेटर्स अकेडमी ने द्रोण पब्लिक स्कूल को 88 रनों से हराया

क्रिकेटर्स अकेडमी ने द्रोण पब्लिक स्कूल को 88 रनों से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | अंडर-15क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को क्रिकेटर्स अकेडमी और द्रोण पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। क्रिकेटर्स अकेडमी ने 88 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेटर्स अकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 169 रन बनाए। अमित ने 70 रन, यकशांस ने 62 रन बनाए। द्रोणा पब्लिक स्कूल के आयुष साहिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में द्रोणा पब्लिक स्कूल की टीम मात्र 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। क्रिकेटर्स अकेडमी के कार्तिक ने दो, लोकेश ने तीन और अभिनव ने एक विकेट हासिल किया। फाइनल मुकाबला 28 दिसम्बर को खेला जाएगा।